संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सोमवार को संजय पब्लिक इंटर कॉलेज में किशोर छात्रों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बॉक्सिंग किट का वितरण किया गया, ताकि बच्चे संकट की स्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें और हर तरह की चुनौती का डटकर सामना कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्य सनातन रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चहन सिंह बालियान रहे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव डॉ. योगेन्द्र योगी, जिला अध्यक्ष कार्तिक हिंदू, मनीष कश्यप, प्रधानाचार्य ममता शर्मा और दीपक शर्मा उपस्थित रहे।किट प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में आरव, आदर्श, शौर्य, देवराज, विशाल, अभिमन्यु, आयुष, अश, शगुन परी, तुषार, आदित्य, राधिका और आशु शामिल रहे। बच्चों ने किट मिलने के बाद उत्साह जताते हुए कहा कि वे न केवल खेल में बल्कि आत्मरक्षा में भी निपुण बनना चाहते हैं। कृष्णा नगर विकास समिति के कई सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।