शहजर के पिता शमशाद रिजवी ने बताया कि एअरफोर्स में नौकरी के चलते शहजर को मीडिया के समक्ष आने के लिए अधिकारियों ने मना किया है। लेकिन शहजर ने फोन पर अपना दर्द बयान किया है। इसके बाद परिवार में निराशा का माहौल है। उनके भाई अहमर ने बताया कि इस मामले को लेकर शहजर ने नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया को कई बार मेल किया। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। परिवार के लोग लगातार केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ के ट्वीटर पर शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है।
खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा
पिता शमशाद ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष से भी मामले में शिकायत की गई। जवाब मिला कि एचीवमेंट के आधार पर जीतू राय का चयन किया गया। इसके बाद परिवार के सवाल और बढ़ गये। उनका कहना है कि जब एचीवमेंट से चयन होना था तो ट्रायल्स की क्या जरूरत थी। पिता का कहना है कि मामले का हल नहीं निकला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पिता ने बताया कि एअरफोर्स के सीनियर अधिकारी मामले पर नजर रखे हैं। विभाग से निर्देश मिलने के बाद ही शहजर मीडिया के सामने आएंगे। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मदद करेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/