फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विवि कैंपस में भीड़, गोपनीय विभाग की विंडो बंद, छात्रों की समस्याएं और बढ़ीं

Tue, 29 Jul 2025 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ विश्वविद्यालय में छात्र अपनी मार्कशीट अपडेट और निकालने के लिए भटक रहे हैं। गोपनीय विभाग की विंडो पिछले दो दिन से बंद है, जिससे छात्रों में आक्रोश है। कॉलेज भी मौके का फायदा उठाकर छात्रों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं के समाधान को सुगम बनाने की बजाय और जटिल कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हजारों छात्र अपनी मार्कशीट अपडेट या प्राप्त करने के लिए महीनों से परेशान हैं।

विज्ञापन


छात्रों ने छात्र सहायता केंद्र में आवेदन तो कर दिया है, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा। जब छात्र समाधान के लिए गोपनीय विभाग पहुंचे, तो पाया कि पिछले दो दिनों से उसकी विंडो ही बंद पड़ी है। 


यह भी पढ़ें: UP Weather News: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में झमाझम बरसे मेघ, मिली गर्मी से राहत, खेतों के साथ दिल भी भीगे  

विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद दूर-दराज से पहुंचे छात्र, कैंपस में गोपनीय विभाग के सामने घंटों खड़े रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

छात्र नेता अंकित अधाना ने बताया कि विवि ने अब सीधे समाधान की जगह प्रक्रिया को कॉलेजों के हवाले कर दिया है। सबसे ज्यादा समस्या बीएड छात्रों को आ रही है, जिनकी मार्कशीट मांगी जा रही है, लेकिन विवि के रिकॉर्ड में 25 हजार से ज्यादा छात्र डिटेड श्रेणी में हैं।

छात्रों का आरोप है कि अधिकांश कॉलेज इस मौके का फायदा उठाकर तीन से पांच हजार रुपये लेकर मार्कशीट अपडेट कराने की बात कह रहे हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं जो कैंपस में आठ महीने से लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी मार्कशीट अब तक नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

छात्रों ने मांग की है कि विवि प्रशासन गोपनीय विभाग की विंडो तुरंत खोले, प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए और छात्रों से मनमाने पैसे वसूलने पर कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ेंMeerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें