व्यापारियों ने सेंट्रल मार्केट का मुख्य बाजार बंद रखकर धरना दिया। इस दौरान नवीन गुप्ता ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उन्हें किसी राजनीतिक लाभ की इच्छा नहीं है।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। इसमें 9 अप्रैल को मेरठ बंद करने की तैयारी पर सहमति बनती दिखाई दी। इस प्रस्ताव को लेकर व्यापारी संगठनों के बीच लगातार संवाद जारी है।
बैठक में सरदार दलजीत सिंह, विजय आनंद अग्रवाल, जितेंद्र सिंह अट्टू, जीतू सिंह नागपाल, शैकी वर्मा, राहुल मलिक, मनोज गर्ग और अंकुर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जिस पर व्यापारियों की निगाहें टिकी हुई हैं।