फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जेसीबी छोटी पड़ी तो पोर्कलेन मशीन से तोड़ीं इमारतें, व्यापारी बोले-चुनाव में भुगतना पडे़गा खामियाजा

Wed, 16 Sep 2026 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। जी प्लस-3 भवन के हिस्से को पोर्कलेन मशीन से तोड़ा गया। व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
1 of 7
सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सभी भवनों पर शुरुआत में जेसीबी से कार्रवाई हुई, लेकिन जी प्लस-3 बिल्डिंग के एक हिस्से को तोड़ने के लिए जेसीबी छोटी पड़ गई। इसके बाद पोर्कलेन मशीन बुलाई गई। मशक्कत के बाद मशीन के पंजे से बिल्डिंग का हिस्सा तोड़ा गया। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में रोष भी देखने को मिला।



छावनी में तब्दील हुआ सेंट्रल मार्केट
बुधवार सुबह करीब छह बजे से शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण LIVE: बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन

2 of 7
सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
रात में ही पहुंचा बुलडोजर
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जेसीबी और बुलडोजर रात में ही पहुंचा दिए गए थे। पुलिस प्रशासन ने भी रात में ही ड्यूटी लगा दी थी। आवास विकास परिषद के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

आला अधिकारियों ने बनाई कार्रवाई की रणनीति
मंगलवार देर रात पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को मामले की सुनवाई से पहले आदेश के अनुपालन की कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की योजना इसी के तहत तैयार की गई।
विज्ञापन

3 of 7
सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
एकटक निहारती रहीं निगाहें... बुलडोजर की कार्रवाई देख खामोश खड़ा रहा शिवम
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान पोर्कलेन मशीन से बिल्डिंग का हिस्सा तोड़े जाने को शिवम एकटक निहारता रहा। कार्रवाई के बीच उसकी खामोशी और चेहरे के भाव मौके की तस्वीर बयां करते नजर आए।

जेसीबी पड़ी छोटी तो पोर्कलेन मशीन से तोड़ा गया हिस्सा
सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सभी भवनों पर शुरुआत में जेसीबी से कार्रवाई की गई, लेकिन जी प्लस-3 भवन का एक हिस्सा तोड़ने के लिए जेसीबी छोटी पड़ गई। इसके बाद पोर्कलेन मशीन बुलाई गई। मशक्कत के बाद मशीन के पंजे से भवन का हिस्सा तोड़ा गया।

 

4 of 7
सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
पूरी हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई, जो दोपहर करीब 1:45 बजे तक चली। इस दौरान छहों भवनों पर अलग-अलग बुलडोजर से कार्रवाई की गई।

आवास विकास परिषद 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान छह भवनों के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट सौंपेगा। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के अनुसार, ये छह भवन पूरी तरह अवैध बने हुए थे और इनका नक्शा पास नहीं था, इसलिए इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन

5 of 7
सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवनों में बनाए गए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत 44 संपत्तियों को सील किया गया था। इनमें व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी शोरूम, डेयरी और सैलून आदि शामिल हैं।

14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने इन 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। आवास विकास परिषद ने संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्वयं ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए थे। अब परिषद की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में देनी है रिपोर्ट
सेंट्रल मार्केट प्रकरण में पुलिस प्रशासन और आवास विकास परिषद को 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसी से पहले बुधवार को छह भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंची धरनारत महिलाएं, जताया आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
ध्वस्तीकरण से व्यापारियों में रोष
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में रोष है। पुलिस की सख्त बैरिकेडिंग के बीच कुछ व्यापारी कार्रवाई स्थल तक पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया गया था, इसके बावजूद भवनों पर बुलडोजर चला दिया गया।

कुछ व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि इस कार्रवाई का खामियाजा सरकार को 2027 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें