फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के घर और मेडिकल कॉलेज पर सीबीआई का छापा, नौ घंटे चली कार्रवाई

Wed, 02 Jul 2025 01:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 Meerut CBI raid: सीबीआई ने खरखौदा स्थित मेडिकल कॉलेज के अलावा जवाहर क्वाटर्स स्थित घर पर भी छानबीन की। इस दौरान डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, उनके पति डॉ. ओपी अग्रवाल, बेटी शिवानी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे।
विज्ञापन
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के घर पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने मंगलवार को पूर्व एमएलसी भाजपा नेता डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज और शहर में बेगमपुल के पास जवाहर क्वाटर्स स्थित घर पर छापा मारा। बताया गया है कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़ा होने की सूचना पर सीबीआई ने छानबीन की है। देर रात लगभग 12 बजे टीम जांच पड़ताल कर मेडिकल कॉलेज से संबंधित पत्रावली अपने कब्जे में लेकर और साक्ष्य एकत्र कर लौट गई।
विज्ञापन

 

जांच के बाद बाहर आतीं सीबीआई टीम की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेत्री पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सोमवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम ने जांच पड़ताल की थी। शिकायत मिली थी कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में मानक के अनुसार फैकल्टी नहीं हैं। साथ ही छात्रों का पंजीयन और उनकी पढ़ाई भी मानकों को पूरा नहीं कर रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भर्ती और ओपीडी में भी फर्जीवाड़े की शिकायत एनएमसी की टीम को मिली थी।
 

दयानंद अस्पताल के बाहर खड़ी सीबीआई टीम की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
एनएमसी की रिपोर्ट और लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर घूसखोरी करने वाले तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सीबीआई ने प्रदेश में अनेक स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। सीबीआई टीम ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे खरखौदा में पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर छापा मारा। 

कुछ सामान लेकर आता टीम का सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के तीन पुरुष, एक महिला समेत चार अफसरों की टीम ने मेडिकल कॉलेज में कंप्यूटर के अलावा मेडिकल कॉलेज से संबंधित तमाम पत्रावली, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रों का पंजीयन, मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का ब्योरा, ओपीडी रजिस्टर आदि दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। मेडिकल कॉलेज में लगातार पांच घंटे जांच पड़ताल के बाद रात आठ बजे टीम वहां से मेरठ के लिए चली।
 

ओम इमेजिंग सेंटर पर भी पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल कब्जे में लेकर रिकॉर्ड खंगाले
सीबीआई टीम ने रात साढ़े आठ बजे डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के बेगमपुल के पास स्थित आवास पर छापा मारा। टीम ने आवास पर पहुंचकर डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, उनके पति डॉ. ओपी अग्रवाल, बेटी शिवानी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। टीम ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित तमाम पत्रावली भी कब्जे में ले ली। सभी फाइलें चेक की और रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने डॉक्टरों और स्टॉफ से भी पूछताछ की। रात करीब 12 बजे तक छापे की कार्रवाई चली। इसके बाद सीबीआई की टीम लौट गई। 
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल परिवार के करीबी डॉक्टर राजेश ने सीबीआई के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम ने पूर्व एमएलसी के खरखौदा स्थित मेडिकल कॉलेज से संबंधित जांच पड़ताल की है।
 

नौ घंटे चली कार्रवाई
केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज और घर पर नौ घंटे तक कार्रवाई की। अर्टिगा कार में आई सीबीआई टीम पहले एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंची। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे से लेकर रात 12 बजे उनके आवास पर जांच पड़ताल की गई। नौ घंटे की कार्रवाई के बाद टीम लौट गई। टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।


ये भी पढ़ें...
Meerut: हाउस टैक्स को लेकर हुआ बदलाव, नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी है ये खबर    
 
विज्ञापन

ये बोलीं सरोजिनी
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल का कहना है कि कई साल पहले हमारे मेडिकल कॉलेज की एक फाइल मिल नहीं रही थी। इसको लेकर एनएमसी के एक अधिकारी की हमारे मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी से बात हुई थी। उसके बाद भी उनसे बात होती थी। एनएमसी के उस अधिकारी को सीबीआई ने किसी मामले में पकड़ा है। उसके फोन से हमारे मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी का नंबर मिला, जिसके आधार पर छानबीन करने के लिए एनएमसी और सीबीआई के अधिकारी आए थे। एनसीआर मेडिकल कॉलेज की सोमवार को एनएमसी की टीम ने जांच की थी। जांच में सब सही पाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें