फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम अफसरों का 'गोवंश पशु पकड़ अभियान' जारी, चार लोगों ने भरा 10-10 हजार का जुर्माना

Sat, 12 Jan 2019 02:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सूरजकुंड स्थित कांजी हाउस मे लाई गईं गायें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नगर निगम का गोवंश पशु पकड़ अभियान अभी जारी है। निगम कर्मियों ने शहर में घूमकर 30 बेसहारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस और अस्थायी गोशाला पहुंचाया। इनके लिए भूसे और चारे की व्यवस्था नगर निगम कर रहा है। 

विज्ञापन


शासन के आदेश पर शहर में बेसहारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की चार टीम अभियान चला रही हैं। कांजी हाउस के अलावा सूरजकुंड स्थित निगम डिपो को अस्थायी गोशाला बनाया गया है। इसके अलावा गांव अछरौंडा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री को भी गोशाला के रूप में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को कई टीमों ने 30 पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया। हालांकि अभी भी शहर भर में गोवंश घूम रहे हैं। नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक 65 से ज्यादा गोवंश पशु पकड़े जा चुके हैं। पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए गुड़ भी मंगाया गया है। पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि चार पशु मालिक जुर्माना जमा कर अपने पशु ले गए। उनसे 40 हजार रुपये जमा कराए गए। इस धनराशि से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाएगी। चौहान ने पशुपालकों से अपने पशुओं को पकड़ने और घर पर ही रखने की अपील की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें