माता पिता के साथ छात्रा काजल गोयल
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक बनना चाहती हैं 10वीं की टॉपर काजल
शंभूनगर निवासी काजल गोयल की माता पिंकी गोयल गृहणी और पिता संजय गोयल व्यापारी हैं। वे बताती हैं कि सत्र की शुरुआत से ही पाठ्यक्रम कवर किया। पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा। महत्वपूर्ण टॉपिक पर अधिक फोकस रखा। 11वीं में पीसीबी ली है। दिल्ली के सीबीएसई स्कूल में प्रवेश लिया है। फिलहाल नीट परीक्षा पर अधिक फोकस रखना है। प्राइवेट संस्थान से कोचिंग कर रही हूं। भविष्य में चिकित्सक बनने का लक्ष्य है। पढ़ाई के अलावा नृत्य करने का शौक है। स्कूल में कई ओलंपियाड में भी भाग लिया है।
99.6% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 99
एचसीजी 100
गणित 100
विज्ञान 99
कंप्यूटर 100
कक्षा 12 की छात्रा अमर्षा परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
लगन से मिली अमृषा को सफलता
कक्षा 12 की छात्रा साकेत निवासी अमृषा सिंह की माता डाॅ. अर्चना सिंह मेरठ कॉलेज के इतिहास विभाग में प्रोफेसर और पिता अनुराग सिंह मेरठ कॉलेज के लॉ विभाग में प्रोफेसर हैं। छात्रा का कहना है कि जब भी पढ़ाई की मन लगाकर की। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का ट्यूशन लिया। माता-पिता का सहयोग रहा। भविष्य में नीट या पीसीएस जे की तैयारी करनी है। सोशल मीडिया पर कम ही समय बिताया।
98.25% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 98
फिजिक्स 96
केमिस्ट्री 99
फिजिकल
एजुकेशन 100
सेल्फ स्टडी पर किया फोकस: वंशिका सिंघल- सेंट पैट्रिक्स एकेडमी
कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी निवासी वंशिका सिंघल की माता अंजलि सिंघल गृहणी और पिता शरद सिंघल प्राइवेट नौकरी करते हैं। वंशिका का कहना है कि सेल्फ स्टडी पर अधिक ध्यान दिया। पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी। इस उपलब्धि में माता-पिता का अहम योगदान है। कक्षा 11वीं में पीसीबी स्ट्रीम से पढ़ाई करनी है। भविष्य में चिकित्सक बनने का लक्ष्य है। बास्केटबॉल खेलना पसंद है। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।
99% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 99
हिंदी 98
एचसीजी 99
विज्ञान 99
कंप्यूटर 100
बिना कोचिंग के पाई सफलता : वेदांश -सेंट मेरीज
मुरारीपुरम निवासी वेदांश गर्ग के पिता सुमित गर्ग व्यापारी हैं और माता कविता बंसल गर्ग गृहणी हैं। वेदांश का कहना है कि जो स्कूल में शिक्षकों ने बताया सिर्फ उसी पर ध्यान दिया। किसी विषय की कोचिंग नहीं ली और सेल्फ स्टडी की। वेदांश फिलहाल कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे हैं। 11वीं में वह पीसीएम लेंगे। पढ़ाई के अलावा उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद है। इसके अलाव घूमने का भी शौक है।
99% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 99
गणित 100
एचसीजी 99
विज्ञान 98
कंप्यूटर 99
सोशल मीडिया से बनाई दूरी: पार्थ अश्वलयन-सेंट मेरीज
मोहनपुरी निवासी पार्थ अश्वलयन के पिता वृषध्वज एमआईईटी में फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर हैं और माता डाॅ. दिव्या शर्मा डीएन कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। पार्थ ने बताया कि सिर्फ सेल्फ स्टडी ही किया। 11वीं में पीसीएम लिया है। पढ़ाई के अलावा किताब पढ़ना पसंद है। सोशल मीडिया से अभी तक उन्होंने दूरी बनाई हुई है।
98.8% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 96
गणित 99
एचसीजी 100
विज्ञान 99
कंप्यूटर 100
सिर्फ पढ़ाई पर रखा ध्यान :विशेष अग्रवाल-सेंट मेरीज
न्यू मार्केट बेगमपुल निवासी विशेष अग्रवाल के पिता डाॅ. अमित अग्रवाल छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ हैं और माता डाॅ. रुचि अग्रवाल डेंटिस्ट हैं। विशेष ने बताया कि उन्होंने कोचिंग नहीं ली। स्कूल में जो शिक्षकों ने पढ़ाया उसी पर ध्यान दिया। 11वीं में पीसीएम लेकर भविष्य में इंजीनियर बनना है। पढ़ाई के अलावा स्केटिंग, फुटबॉल और म्यूजिक में रुचि है। फुटबॉल में हाल ही में प्रदेश स्तर पर हिस्सा लिया था। उन्होंने स्केटिंग में लिम्का इंडिया बुक में भी रिकॉर्ड दर्ज किया हुआ है।
98.8% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 96
गणित 100
एचसीजी 99
विज्ञान 99
कंप्यूटर 100
डॉक्टर तो कोई आईएएस बनने का संजोए है सपना
दसवीं और 12वीं के मेधावियों ने खूब अंक बटोरे। मजबूत इरादों के साथ टॉपर्स के सपने भी बड़े हैं। कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है तो सिविल परीक्षा पास कर देश की सेवा करने का सपना संजोए है। कोई डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है।
रोजाना छह घंटे की पढ़ाई, मेहनत रंग लाई : आर्यमन सुवक्ष -सेंट मेरीज एकेडमी
मंगलपांडे नगर निवासी आर्यमन सुवक्ष के पिता डाॅ. ललित कुमार डीएवी कॉलेज खरखौदा में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर और माता डाॅ. ज्योति चौधरी शहीद मंगलपांडे पीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आर्यमन आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा दी है, जिसमें उन्होंने 6788 रैंक हासिल की है। आईआईटी के बाद एमबीए करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि रोजाना छह घंटे पढ़ने की कोशिश की। सिर्फ सेल्फ स्टडी से ही तैयारी की।
98% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 93
गणित 99
केमिस्ट्री 100
कंप्यूटर साइंस 100
कंप्यूटर साइंस से इंजीनियर बनना चाहते हैं वत्सल त्यागी -सेंट मेरीज एकेडमी
शास्त्रीनगर ए ब्लॉक निवासी वत्सल त्यागी के पिता एसके शर्मा बैंकर और माता कविता त्यागी मेरठ कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं। वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। जेईई मेंस में उन्होंने 2984 रैंक हासिल की है। 10वीं की परीक्षा में भी छात्र ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वत्सल ने बताया कि सिर्फ वीकेंड पर कोचिंग ली और बेसिक्स की तैयारी अच्छे से की। पढ़ाई के अलावा फुटबॉल खेलना पसंद है। इसके अलावा परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर अभी एक्टिव नहीं हैं।
98% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 93
गणित 99
केमिस्ट्री 100
कंप्यूटर साइंस 100
जेईई मेंस में सत्यम शर्मा ने प्राप्त की 3143वीं रैंक -सेंट मेरीज एकेडमी
नेहरू रोड निवासी सत्यम शर्मा के पिता डाॅ. सचिन कुमार एएस पीजी कॉलेज मवाना में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर और माता नीलम शर्मा केपी कॉलेज मवाना में अंग्रेजी की एसोसिएट प्रोफेसर हैं। सत्यम का कहना है कि उन्हें कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करनी है। जेईई मेंस की परीक्षा में उन्होंने 3143 रैंक हासिल की है। अब एडवांस की तैयार कर रहे हैं। 10वीं में सत्यम ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह अमेरिकन डीजे इलेनियम को फॉलो करते हैं। फुटबाल में रुचि है। सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव हैं।
97.75% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 94
केमिस्ट्री 100
कंप्यूटर साइंस 98
फिजिक्स 99
पांच घंटे की पढ़ाई, परिणाम से खुश अदिति जैन -सोफिया गर्ल्स स्कूल
ब्रह्मपुरी निवासी अदिति जैन की माता सीमा जैन गृहणी और पिता दीपक जैन व्यापारी हैं। उनका कहना है कि रोजाना पांच घंटे ब्रेक लेकर पढ़ाई की, मेहनत का परिणाम देख काफी खुश हूं। तनाव दूर करने के लिए उपन्यास पढ़े। टीवी देखना भी पसंद है। चित्रकारी का भी शौक है। फिलहाल नीट की तैयारी कर रही हूं। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना है। सोशल मीडिया पर हूं, लेकिन सकारात्मक रूप में उपयोग किया।
97.75% अंक हासिल किए
विषय अंक
अंग्रेजी 97
गणित 97
फिजिक्स 100
बायोलॉजी 97