कहा जा रहा है कि नींद की एक पल की झपकी ने सब कुछ बदल दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे रिठानी पीर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने से अमर कश्यप की जान बच गई और उन्हें हल्की चोटें आईं, लेकिन उनकी पत्नी ईशा को गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ईशा उर्फ शिवानी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और नींद की झपकी के कारण हुआ। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।