फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर टकराने के बाद कार और कैंटर में लगी आग, चलते वाहनों से कूदे चालक, हुआ ये हाल

Thu, 09 Oct 2025 10:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

करनाल हाईवे पर भिड़ंत होते ही दोनों वाहन आग का गोला बन गए। समय रहते चालक बाहर निकल गए, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी। दमकल की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
आपस में टकराने के बाद दोनों वाहनों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात कार व कैंटर की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों चालकों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम और दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाया। कैंटर चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाकर पुलिस ने राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि सरधना रोड स्थित आर्क सिटी कॉलोनी निवासी अमित किसी काम से सरधना गए थे। शाम के समय वह काम खत्म कर अपनी टाटा पंच कार से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान जेवरी कट के पास गली से निकले शराब से भरे कैंटर के चालक ने बिना हॉर्न दिए हाईवे पर चढ़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

कैंटर को अचानक से सामने देखकर कार सवार ने ब्रेक लगा दिए। इससे कार चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। दोनों वाहनों की आपस में भिड़त हो गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में कार व कैंटर आग का गोला बन गए। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। आसपास के लोग भी पहुंचे। इस दौरान सड़क पर जाम के हालात बन गए। बाद में पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर किया। सीओ का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया था। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें