फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन ने आगरा इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आगरा में स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मेरठ कैंट बोर्ड इलेवन और आगरा कैंट बोर्ड इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ कैंट बोर्ड की टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर आगरा कैंट बोर्ड इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें योगेश रजौरिया ने 44 गेंद में 110 रन की पारी खेली। उन्होंने पारी में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। कैंट बोर्ड मेरठ की अरे से कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन और अभ्युदय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ कैंट बोर्ड की टीम ने मात्र 16.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और 8 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से बंटी ने 64, अभिषेक ने नाबाद 72 रन और कप्तान सीईओ जाकिर हुसैन ने भी 35 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच जाकिर हुसैन को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बंटी और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अकरम चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें