फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत : अब सीटों के आरक्षण में नहीं होगा बदलाव, मतदान और मतगणना की तारीखें हुईं तय

Fri, 24 Feb 2023 03:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कैंट बोर्ड के चुनाव की तारीख तय हो गई है। अब सीटों के आरक्षण में बदलाव नहीं होगा। बताया गया कि 30 अप्रैल को मतदान और एक मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
कैंट बोर्ड मेरठ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में छावनी परिषद बोर्ड की बैठक में कैंट बोर्ड चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। एक मार्च को चुनाव घोषणा के प्रकाशन के बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। नामांकन 24 मार्च को होगा, जबकि नामांकन वापसी तीन से पांच अप्रैल तक होगी। मतदान 30 अप्रैल को और एक मई को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब सीटों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और ईवीएम से चुनाव कराया जाएगा। चुनाव सम्पन्न होने तक कोई नए टेंडर भी नहीं होंगे।

बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने की। संचालन कर रहे सीईओ ज्योति कुमार ने बोर्ड के समक्ष विभिन्न विषयों को रखा। आबूनाला सफाई को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा और कचरा नाले के रास्ते छावनी क्षेत्र में आता है। इसकी सफाई के लिए मशीन खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति छावनी के स्कूल और अस्पताल में विकास कार्य कराएगी। छावनी परिषद सभी शौचालयों की मरम्मत का कार्य कराएगी। हर वार्ड में एक अतिरिक्त शौचालय भी बनाया जाएगा। छावनी क्षेत्र में कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। बैठक में पार्किंग के ठेके भी फाइनल हुए। इसमें काठ का पुल और लालकुर्ती के ठेकों पर चर्चा की गई। पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने कैंट अस्पताल का विषय उठाया।

16 करोड़ में होगा सड़क निर्माण
छावनी बोर्ड ने तोपखाने से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। 40 से अधिक सड़कों का निर्माण होगा। एमईएस सदर और बॉम्बे बाजार की सड़कें बनवाएगी। इसके अतिरिक्त एनसीआरटीसी सड़कों का निर्माण करवा रहा है। बोर्ड बैठक में 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रब में भेजने की बात कही गई। अध्यक्ष ने पेंडिंग कोर्ट केस को जल्द खत्म करने के लिए कहा। सीएबी स्कूल और कार्यालय में प्रोमोशन का विषय भी रखा गया।

कंपनी गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क ठेकेदार की होगी जांच
कंपनी गार्डन में अम्यूजमेंट पार्क के लिए सबसे बड़ा टेंडर 62 लाख रुपये का आया। बैठक में अध्यक्ष को बताया कि ठेका लेने के लिए जो दस्तावेज दिए हैं, उसमें हैसियत प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की शिकायत आई है। अध्यक्ष ने कहा कि सिक्योरिटी जमा कराकर मामले की जांच करें। अगर गड़बड़ी मिली तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रिपोर्ट: किशोरों के हाथ में तमंचे-पिस्टल, बड़ी वारदातों को दे रहे अंजाम, सप्लायरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र में बनेगा 379 करोड़ में एमएच अस्पताल
सेना द्वारा लखनऊ और मेरठ में एमएच अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल 545 बेड का होगा। इसकी लागत 379 करोड़ रुपये होगी। सभी सुविधाओं से लैस यह अस्पताल रेड क्वाटर्स के पास बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खास रिपोर्ट: जेल में सजा काट रहे बंदी कर रहे जड़ी-बूटी तैयार, आप भी ऐसे करें बीमारियों को दूर

चुनाव कार्यक्रम 2023
- चुनाव कार्यक्रम घोषणा - 1 मार्च
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाना - 4 से 9 मार्च
- सूची संबंधी आपत्ति - 10 मार्च
- आपत्ति का निस्तारण - 13 व 14 मार्च
- अध्यक्ष की संस्तुति - 18 मार्च
- वोटर लिस्ट का प्रकाशन - 21 मार्च
- नामांकन - 24 मार्च (11 से 4 बजे)
- नामांकन पत्र लिस्ट प्रकाशन - 27 मार्च
- लिस्ट की जांच - 29 मार्च
- अपील और सुनवाई - 31 मार्च
- नामांकन वापसी - 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक।
- नाम वापसी के बाद लिस्ट चस्पा - 5 अप्रैल
- बिना चनाव लड़े जीते प्रत्याशी - 8 अप्रैल।
- सिम्बल देना - 8 अप्रैल
- मतदान - 30 अप्रैल (सुबह 8 बजे से 5 बजे तक)
- मतगणना - 1 मई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें