फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से रोशन हुआ स्मार्ट कैंट, सड़क निर्माण भी शुरू

Mon, 24 Oct 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
तोपखाना मे कैंट बोर्ड द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो का उद्घाटन करतीं उपाध्यक्ष बीना वाधवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट बोर्ड ने ‘स्मार्ट कैंट’ की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है। रविवार को आरए बाजार में टूटी सड़क बनाकर अभियान का उद्घाटन किया गया। क्षेत्र में एलईडी लाइटें भी लगवाई गईं हैं। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने बोर्ड सदस्यों और कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान की शुरुआत की। अधिकारियों ने लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दी। कैंट में सोलर एनर्जी प्लांट, वाटर एटीएम, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगेंगे। 
विज्ञापन


फुटबाल ग्राउंड के पास आरए बाजार में कैंट बोर्ड ने उद्घाटन का कार्यक्रम रखा था। सड़क और स्ट्रीट लाइट सही कर यहां से अभियान शुरू किया गया। कैंट बोर्ड ऑफिस सुपरिन्टेंडेंट और प्रवक्ता एमए जफर ने लोगों को विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया स्मार्ट कैंट को लेकर विकास कार्यों की योजना तैयार हो चुकी है।

अब उसे मूर्त रूप देने का काम होगा। बोर्ड उपाध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों का इसमें अहम योगदान रहा है। कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा स्मार्ट कैंट के लिए सभी लोगों ने मेहनत की है। क्षेत्र के लिए यह गौरव का पल है कि योजनाएं अब जमीन पर उतरेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए यह दिवाली का तोहफा बताया। इस दौरान बोर्ड सदस्यों में रिनी जैन, बुशरा कमाल, मंजू गोयल, नीरज राठौर, अनिल जैन, धर्मेंद्र सोनकर, कैंट बोर्ड एई पीयूष गौतम, गौरव गोयल मौजूद रहे। 

दो करोड़ से ठीक होंगी सड़कें
बोर्ड की बैठक में खराब सड़कों को मरम्मत के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 80 लाख रुपये से सभी वार्डों में इंटरलॉकिंग का काम होगा। जहां खराब हो गई हैं, वहां नई इंटरलॉकिंग की जाएगी। कैंट में 2177 प्वाइंट पर एलईडी लगाई जाएगी। जहां सोडियम लाइटें लगी हैं, उन्हें धीरे-धीरे बदला जाएगा। करीब 20 लाख रुपये की लागत से सोलर एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। चार वाटर एटीएम लगेंगे। इनकी जगह चिह्नित हो चुकी है। 

रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगेंगे
छावनी परिषद कार्यालय और स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए जाएंगे। परिषद में 19 लाख रुपये, छावनी जनरल अस्पताल में 26 लाख, सीबी प्राइमरी स्कूल 22 लाख और आधारशिला स्कूल में छह लाख रुपये की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगेंगे। कैंट बोर्ड के भवनों में एईडी लगाई जाएंगी। गांधी बाग में बच्चों के मनोरंजन के लिए डायनासोर आदि जानवरों की मूर्ति लगाई जाएंगी। झूलों का नवीनीकरण होगा। 

साफ-सफाई पर फोकस 
बीना वाधवा ने बताया कि क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अगर कहीं पर भी गंदगी मिले तो कैंटवासी सूचना दे सकते हैं। स्मार्ट कैंट में सफाई सबसे पहले है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिजली संबंधित सूचना भी तुरंत दी जाए। समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें