फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ छावनी में डेयरियों को लेकर ठनी, संचालकों ने अब किराए पर मांगी जमीन

Wed, 19 Dec 2018 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ छावनी में डेयरी संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष बीना वाधवा और सीईओ प्रसाद चव्हाण से मुलाकात कर कहीं भी किराए या लीज पर जगह दिलवाने की मांग कही। 

विज्ञापन


डेयरी संचालकों ने बोर्ड उपाध्यक्ष से कहा कि वे इतने पशुओं को लेकर कहां जाएंगे। ऐसे में उनको कहीं भी कैंट में एक जगह दे दी जाए। बीना वाधवा ने कहा कि इस मामले को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि कहीं एक जगह डेयरी संचालकों को दे दी जाए। वहीं, सीईओ का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। जहां तक डेयरी संचालकों के लिए जगह का मामला है तो उस पर बोर्ड बैठक में विचार किया जाएगा। 

एनजीटी के निर्देश पर मई माह में हुई कैंट बोर्ड की बैठक में डेयरियों को बाहर करने का फैसला लेते हुए नोटिस जारी किए गए थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने भी डेयरी संचालकों की याचिका को खारिज करते हुए 15 दिसंबर तक डेयरियां कैंट क्षेत्र से बाहर करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


पांच डेयरी संचालकों को हाईकोर्ट ने मार्च तक की राहत दी है। कैंट बोर्ड टीम ने इन पांच डेयरियों को छोड़कर बाकी सबको बाहर करने के लिए सोमवार को अभियान शुरू किया, लेकिन फोर्स नहीं मिल पाने के कारण टीम लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें