मेरठ में कई साल से चल रही स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन के तरफ से एक बार फिर किया गया है। यह परिक्षा छात्रों के लिए बहुत लाभदायक होती है। इस परिक्षा में 9 से 12वी कक्षा तक के विद्यार्थी ही भाग ले सकते है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 का आयोजन गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में किया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रविवार को परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। जिसमें करीब छह सौ छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया और परिक्षा का लाभ उठाया है।
वहीं दूरदराज के क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में कक्षा 9,10,11 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह 9.30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था।
उधर, परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचे। सभी के प्रवेश पत्रों को गेट पर ही चेक कर परीक्षा कक्ष में सुबह 10:30 बजे प्रवेश करने की अनुमति दी गई। 11 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। ओएमआर सीट पर पूरी परीक्षा हुई।