शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में आज सुबह बुलडोजर चलाने की पुलिस प्रशासन ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। बताया गया कि सेंट्रल मार्केट में 6 बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण होना है। इसके लिए मंगलवार आधी रात को पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें तय हुआ है कि सुबह 6:00 बजे से सेंट्रल मार्केट को छावनी में तब्दील करके कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
सेंट्रल मार्केट प्रकरण में पुलिस प्रशासन और आवास विकास ने क्या कार्रवाई की है। इसकी रिपोर्ट 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करना है। इससे पहले मेरठ के पुलिस प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई करने की मंगलवार रात पूरी तैयारी कर ली है।
बुधवार सुबह सेंट्रल मार्केट में बुलडोजर चल सकता है। बताया गया है कि कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अपने-अपने विभाग से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सेंट्रल मार्केट पर अब कार्रवाई करनी है।
पुलिस ने भी रात में ही सेंट्रल मार्केट में कार्रवाई के दौरान पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी। सुबह 6:00 बजे से यह कार्रवाई शुरू की जा सकती है। कार्रवाई के दौरान आवास विकास के अधिकारी भी मौके पर मौजूद होंगे। रात में जेसीबी मशीन भी बुला ली गई। ताकि सुबह उन्हें सेंट्रल मार्केट में भेजा जा सके।
कार्रवाई की नहीं जानकारी
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि सेंट्रल मार्केट में कल (बुधवार) कार्रवाई किए जाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।