फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चढ़त के दौरान बरातियों ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 06:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक मंडप में आई बरात में युवकों ने हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग के बाद चारों आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रुड़की रोड स्थित एक मंडप में चार बरातियों ने चढ़त के दौरान पंडाल में हर्ष फायरिंग कर दी, जिस कारण घरातियों व बरातियों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन हर्ष फायरिंग करने वाले चारों आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


रुड़की राेड स्थित राज मंदिर मंडप में एक मार्च को खरखौदा कस्बे से बरात आई थी। चढ़त में शामिल बराती मंडप के गेट पर पहुंचे तो खाने वाले पंडाल के गेट के पास खड़े चार बरातियों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान घराती व बराती खाना खा रहे थे। फायरिंग होते ही पंडाल में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: एटीएम में कैश डालने वाले ने ही की 68 लाख की चोरी, दोस्त बना साथी... तरीका देख भूल जाओगे मनी हाइस्ट

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग की घटना के बाद मंडप स्वामी पुलकित अग्रवाल ने पीआरवी को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें चार युवक हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए। पुलिस ने चारों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही मंडप से भाग निकले।

पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया। चारों में से तीन युवकों की पहचान कराने के बाद पुलिस ने खरखौदा के रास मोहल्ला निवासी गुरु त्यागी, चिराग, पुरु त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि हर्ष फायरिंग की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों की पहचान करा ली गई है, जबकि चौथे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें