फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को ढूंढती हुई मेरठ पहुंची दिल्ली की युवती, पुलिस से लगाई गुहार- धोखेबाज को पकड़कर करा दो शादी

Sun, 08 Dec 2019 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की एक युवती को दो साल तक लिव-इन में रखने के बाद मेरठ का युवक फरार हो गया। पीड़ित युवती आरोपी को ढूंढती मेरठ पहुंची। नौचंदी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवती को साथ लेकर आरोपी युवक के घर पर दबिश दी। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। जिसके बाद युवती दिल्ली लौट गई। 

विज्ञापन


दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके की एक युवती एक अस्पताल में जॉब करती थी। युवती की मुलाकात तीन साल पहले मेरठ के गांधी आश्रम क्षेत्र निवासी युवक से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। दो साल से दोनों दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। एक महीने पहले युवक युवती को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद युवक के न लौटने पर युवती युवक को ढूंढने मेरठ पहुंची। नौचंदी थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। युवती ने बताया कि आरोपी दिल्ली में छुपा हो सकता है। मेरठ में केस दर्ज नहीं हुआ तो वह दिल्ली में अरोपी पर केस दर्ज कराएगी। 

आरोपी ने शादी करने का वायदा करके दो साल तक अपने पास रखा। अब वह धोखा देकर भागा है। पुलिस आरोपी को पकड़कर शादी करा दे, अन्यथा उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह का कहना है कि युवती ने दिल्ली में मुकदमा कराने की बात कही है। नौचंदी पुलिस युवती के साथ आरोपी युवक राहुल के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें