फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में ग्राम प्रधान के बेटे ने तमंचे पर डिस्को कर बनाया टिकटॉक वीडियो, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 19 Jan 2020 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तमंचे के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में ग्राम प्रधान के बेटे द्वारा तमंचे के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने और इसे वायरल करने का मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


खरखौदा के गांव सेतकुआं के प्रधान पुत्र ने एक सप्ताह पहले तमंचे के साथ डांस का वीडियो टिकटॉक पर डाला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सेतकुआं के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह का छोटा पुत्र राजुल बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है।

Trending Videos
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले उनके बेटे ने गांव लालपुर स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज के सामने खुली सड़क पर तमंचा पर डांस करते हुए वीडियो बनाकर टिकटॉक पर डाल दिया।

इसकी गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। खरखौदा पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लगी रही। ग्रामीणों ने उक्त वीडियो अधिकारियों को दी। जिसमें बाद में खरखौदा पुलिस ने राजुल को शुक्रवार रात तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें