फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी बारहवीं की छात्रा, हालत गंभीर

Sun, 19 Jan 2020 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
विज्ञापन
झुलसी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में इंटर की छात्रा संदिग्ध हालत में आग में झुलस गई। छात्रा की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और छात्रा को तत्काल सीएचसी शामली में भर्ती कराया। आग में छात्रा के हाथ और चेहरा झुलसना बताया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में इंटर की छात्रा सुरभि  पुत्री राकेश संदिग्ध हालत में आग में झुलस गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। उस समय घर पर छात्रा की मां अनुराधा व छोटी बहन घर पर थी।

 
विज्ञापन

छात्रा की छोटी बहन का कहना है कि उसके चाचा के साथ मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है । इसके चलते उन लोगों ने उसकी बहन पर  केरोसिन डालकर आग से जलाने की कोशिश की। हालांकि अभी इस मामले में पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। 

आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता राकेश का अपने भाई से मकान बंटवारे को लेकर विवाद कई माह से चल रहा है। शनिवार शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जिसमे छात्रा को उसकी चाची ने अपशब्द कह दिये थे। आज सुबह दोनों पक्षों में विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत होनी थी।

उससे पहले ही छात्रा का कमरे में बंद होकर अपने आप तेल डालकर आग लगाया जाना बताया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें