मेरठ में ट्रैफिक पुलिस एक तरफ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है तो वहीं शहर की जनता है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां न तो लोग हेलमेट को लेकर जागरूकता दिखा रहे हैं और न ही ट्रैफिक नियमों को लेकर सजग दिख रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बाइक में तोड़फोड़ करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया। यहां मेरठ के बेगमपुल चौराहे पर पुलिस ने बाइक का ई- चालान काट दिया। इस पर बाइक चालक युवक बीच सड़क पर ही बिफर गया। उसने काफी देरतक हंगामा किया।
विज्ञापन
3 of 5
बीच चौराहे पर माथा पकड़े बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
युवक ने बाइक को चौराहे पर गिराकर उसमें तोड़फोड़ की। इसके बाद युवक माथा पकड़कर बीच सड़क पर बैठ गया।
4 of 5
युवक को समझाते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाद में टीआई सुनील सिंह ने युवक को शांत कराया और उसे गलती का अहसास कराकर घर भेज दिया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार युवक की पहचान खरखौदा निवासी युवक के रूप में हुई है।