परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सलमान की शादी चार वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी आयशा से हुई थी। उनके परिवार में एक साल की बेटी और 25 दिन का मासूम बेटा है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी और मां सुल्ताना बेसुध हो गईं। घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार
घटना की सूचना मिलने पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरने की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।