फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बुजुर्ग महिला की जेवर लूटने के बाद ईंट से चेहरा कूचकर हत्या, टहलने निकली थीं, घर से एक किमी दूर मिला शव

Sun, 13 Sep 2026 03:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हस्तिनापुर स्थित गणेशपुर गांव से बिमला देवी मॉर्निंग वॉक पर निकल थीं। जब वह वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने तलाश की। ग्रामीणों को घर से एक किमी दूर उनका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तार की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
महिला की मौत होने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेशपुर गांव में रविवार सुबह घर से घूमने निकली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव दोपहर में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बिजनौर-मवाना मार्ग पर सड़क किनारे बनी पुरानी दुकानों में मिला। परिजनों ने महिला की लूट के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और शव उठाने से इंकार कर दिया। सूचना पर सीओ पंकज लवानिया समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 

जाम लगाकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गणेशपुर निवासी बिमला देवी (65) रविवार सुबह घर से घूमने के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने बिजनौर-मवाना मार्ग पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे बनी पुरानी दुकानों में महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान बिमला देवी के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 

परिजनों के अनुसार, महिला के कानों से सोने की बालियां, पैरों से चांदी की पायल और गले में पहना ताबीज गायब था। परिजनों ने लूट के बाद महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया।
 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो टीमें लगाई गई हैं। रिपोर्ट और जांच के आधार पर महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें