फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पीएल शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर में मिला संचालिका का शव, पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा

Thu, 16 Jul 2026 11:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सराय बहलीम निवासी पूजा ने किनानगर निवासी कपिल के साथ पीएम शर्मा रोड पर कोचिंग सेंटर खोला था। यहां पूजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कपिल का कहना था कि उसकी तबीयत खराब हुई। पुलिस ने कपिल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पूजा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम कोचिंग सेंटर संचालिका पूजा (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के कोचिंग पार्टनर कपिल कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी जनेश्वर ने लालकुर्ती पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पूजा व किनानगर निवासी कपिल ने डेढ़ वर्ष पूर्व साझे में पीएल शर्मा रोड पर डिजिटल मार्केटिंग संबंधित कोचिंग सेंटर खोला था। लेकिन कुछ समय से कोचिंग सेंटर बंद चल रहा था। लगभग चार दिन पूर्व दोबारा कोचिंग सेंटर खुला था।
 

बृहस्पतिवार शाम पूजा कोचिंग सेंटर पर पहुंची थी। पिता के अनुसार, सात बजे कपिल ने फोन कर परिजनों को बताया कि पूजा की हालत खराब हो गई है। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों को रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन

परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में ही हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया। युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। आरोप है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी दी थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Saharanpur: कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर आया कोर्ट का फैसला, माना अवैध, 30 दिन में हटाने का आदेश


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें