मेरठ के पल्लव पुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर लावड़ रोड पर गोदाम के ठीक सामने पेड पर पर युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच मे सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक ने पीले रंग की टी शर्ट और सलेटी रंग का लोअर पहना हुआ है।
यह भी पढ़ें: UP: बागपत के 'चाट युद्ध' के बाद देखिए 'झाड़ू युद्ध', बीच बाजार लोगों जमकर चलीं झाड़ू-डंडे और सरिये
ऐसा भी हो सकता की युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया हो। अभी पुलिस ने आसपास के लोगों से भी शव के बारे में जानकारी ली है, लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक ने येलो शर्ट और हल्के ग्रीन कलर का लोवर पहन रखा है।