शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव जानी खुर्द स्थित ब्लॉक कार्यालय के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली पड़े प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और जमीन पर खून के काफी धब्बे भी पाए गए हैं।
सूचना मिलते ही जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव के आसपास जांच शुरू की। ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक ने सफेद शर्ट और स्लेटी रंग की पैंट पहन रखी थी।