फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मंदिर में मिली युवक की लाश, दो माह पहले छोड़ दिया था घर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Wed, 18 Nov 2026 05:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हापुड़ निवासी विपिन दो माह से मंदिर परिसर में ही रह रहा था। गांव वाले ही उसे खाने के लिए देते थे। बताया गया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विपिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा में मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धानौटा के सामने स्थित बाबा मोहनराम मंदिर में बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक करीब दो माह से मंदिर में रह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड, बैंक की पासबुक समेत कई कागजात मिले। इनके आधार पर युवक की पहचान विपिन पुत्र सोमपाल निवासी हाफिजपुर उबारकपुर, जिला हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार, विपिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह करीब दो माह से मंदिर में ही रह रहा था। गांव के लोग उसे खाने-पीने के लिए भोजन दे देते थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव पांची में उसकी बहन रहती है। पहले वह बहन के पास भी रहा था, लेकिन कई माह से बैग लेकर इधर-उधर घूम रहा था। वह दिन में आसपास के क्षेत्र में घूमता था और रात मंदिर या आसपास के जंगल में गुजारता था। 
 

बुधवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शाम तक भी उसके परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें