फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ ब्लास्टर टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी को तीन रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रही आठवीं जूनियर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला सोमवार को मेरठ ब्लास्टर एकेडमी और आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ब्लास्टर की टीम ने तीन रन से मुकाबला जीता और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी की टीम 40 ओवरों में 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनुभव ने शानदार 44 रन बनाए। वीर ने महत्वपूर्ण 38 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से जाह्वनी बालियान ने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए, जबकि अभि चौधरी ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार संघर्ष किया लेकिन 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभि चौधरी ने शानदार 70 रनों की पारी खेली जबकि आरव ने 65 रन बनाए। मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी की ओर से रोहन यादव ने दो विकेट लिए। आयान, कृष्णा और युवराज ने 1-1 विकेट हासिल किया। अभि चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन पर प्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज जय यादव (आईटीआई क्रिकेट एकेडमी), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जय यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जाह्नवी बालियान (आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी), सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अभिनव (मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी) को चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें