भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को विदेश मंत्री भारत सरकार एस जयशंकर के नाम ज्ञापन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कनाडा के अंदर हिंदू आबादी पर अत्याचार हो रहे हैं। वहां मंदिरों पर हमला किए जा रहे हैं। मंदिरों को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। इससे हिंदू आबादी की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कनाडा में इस समय बहुत सारे परिवारों की जान को खतरा बना हुआ है। भारत सरकार और भारतीय राजदूतों द्वारा कनाडा सरकार से कड़ाई से बात की जाए। हमलों में जो भी शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाए।
इस दौरान सौरभ पंडित, शुभम अग्रवाल, नवजीत भाटिया, सोनू सैनी, राजन शर्मा, सनी चड्ढा, मोनू अनमोल, रितिक, मनोज, रिंकू वर्मा, अमित वर्मा, हर्ष पंडित, नित्यम राजपूत, अभिषेक जैन चिराग, अभिलाष व रोहिताश शर्मा आदि मौजूद रहे।