फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कनाडा में हिंदुओं पर अत्याचार, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ पर भड़के भाजपाई, कर दी ये बड़ी मांग...

Tue, 05 Nov 2024 08:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भाजपाइयों ने सरकार से मांग की, कि कनाडा की सरकार से सख्ती से बात की जाए। हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाए। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा सरकार के खिलाफ मंगलवार सुबह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम एसीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

 

भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को विदेश मंत्री भारत सरकार एस जयशंकर के नाम ज्ञापन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कनाडा के अंदर हिंदू आबादी पर अत्याचार हो रहे हैं। वहां मंदिरों पर हमला किए जा रहे हैं। मंदिरों को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। इससे हिंदू आबादी की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कनाडा में इस समय बहुत सारे परिवारों की जान को खतरा बना हुआ है। भारत सरकार और भारतीय राजदूतों द्वारा कनाडा सरकार से कड़ाई से बात की जाए। हमलों में जो भी शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करके जेल भेजा जाए। 
विज्ञापन

इस दौरान सौरभ पंडित, शुभम अग्रवाल, नवजीत भाटिया, सोनू सैनी, राजन शर्मा, सनी चड्ढा, मोनू अनमोल, रितिक, मनोज, रिंकू वर्मा, अमित वर्मा, हर्ष पंडित, नित्यम राजपूत, अभिषेक जैन चिराग, अभिलाष व रोहिताश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें