केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार और रेलमंत्री से मिले भाजपा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को संसद में एक तरफ जहां काली नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग उठाई। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रम एवं रोजगार और रेलमंत्री से मिलकर अलग-अलग मांगें रखीं।
राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर से निकल कर मेरठ होते हुए कन्नौज तक काली नदी जाती है जो वहां गंगा में मिलती है। इस नदी की स्थिति घरेलू सीवेज, अवैध पशु कटान के अपशिष्ट तथा औद्योगिक प्रदूषण के कारण अत्यंत चिंताजनक है। गंगा की सहायक नदी होने के कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे में काली नदी को शामिल किया जा चुका है। ऐसे में इस नदी को प्राथमिकता पर प्रदूषण मुक्त कराने की दिशा में काम कराया जाए।