फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई उड़ान के लिए उड्डयन मंत्री से मिले बीजेपी विधायक, हुई ये अहम बातें

Tue, 05 Feb 2019 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी से मिले बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ सचिवालय में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी से मंगलवार को मेरठ में उड़ान सेवा शुरू करने हेतु मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सतवीर त्यागी, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने मुलाकात की।

विज्ञापन


विधायकों ने उड्डयन मंत्री से कहा कि मेरठ कमिश्नरी मुख्यालय होने के साथ ही राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी स्वाभाविक केन्द्र है। उद्योग, व्यापार, पर्यटन आदि के विस्तार की दृष्टि से यहां हवाई अड्डे का निर्माण अत्यंत उपयोगी है। मेरठ में हवाई अड्डे को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल करने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के 150 किलोमीटर के दायरे में मेरठ का हवाई अड्डा स्थापित होने के कारण दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का विकास कराने वाले जीएमआर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक है, तभी हवाई अड्डे का कार्य शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन

विधायकों ने मंत्री को जीएमआर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कराने हेतु मांगपत्र दिया। मंत्री ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी विधायक उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले और मेरठ में सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव दिए। इस दौरान प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें