फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलकर रचाई शादी, गांव में तनाव, नवदंपति ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Tue, 05 Feb 2019 11:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज
विज्ञापन

यूपी के बागपत जनपद में एक युवती ने धर्म बदल कर प्रेमी से शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नवदंपति को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे। गांव में दोनों परिवारों के घर आमने-सामने है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई। युवती पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


गौरीपुर जवाहर नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुंदर शर्मा का अपने पड़ोसी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जनवरी को दोनों घर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में धर्म बदलकर हिंदू धर्म से शादी रचा ली। वहीं फिर हाईकोर्ट में भी शादी पंजीकृत कराई। दोनों ने जान को खतरा बताकर सुरक्षा की अपील की। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नवदंपति को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे।

विज्ञापन

बता दें कि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवारों के मकान आमने सामने हैं। युवक पक्ष के लोग आते-जाते उन पर टोंट कसते हैं। उन्हें बार-बार गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है। दोनों परिवार में तनाव बना हुआ है। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। युवती और युवक शादी करने के बाद गांव नहीं आए। निवाड़ा चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें