फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhuni Toll Plaza: संगीत सोम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, कहा-टोल कर्मियों को सीख लेनी चाहिए

Fri, 22 Aug 2025 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Sangeet Som News: मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान कपिल के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट की। घटना में घायल जवान से मिलने BJP नेता संगीत सोम शुक्रवार को मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है और टोल कर्मियों को सबक लेना चाहिए। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जवान से मिलने पहुंचे संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut Toll Plaza News: मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर रविवार रात भारतीय सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे और घायल जवान से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने कपिल का हालचाल जाना और कहा कि जवान हमारी सरहदों की रक्षा करते हैं। उनके साथ टोल पर इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है। टोल कर्मियों को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

गोटका निवासी कपिल की तैनाती श्रीनगर में है। रविवार रात जब वह टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, तभी विवाद बढ़ने पर टोल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इस मामले से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई 
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फोर्स तैनात कर दिया। आठ आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है।

जवान के समर्थन में उठी आवाज
घटना के बाद से क्षेत्र में टोल कर्मियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है। लोग सोशल मीडिया पर भी जवान के समर्थन में अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें