फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Suicide: 'किसी की खता नहीं, साथ नहीं जी पाएंगे', युगल ने मौत से पहले होटल में छोड़ा सुसाइड नोट

Fri, 22 Aug 2025 12:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के अरशद और उसकी प्रेमिका ने चंडीगढ़ के होटल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा-'हमारी मौत में किसी की खता नहीं, समाज हमें स्वीकार नहीं करेगा। पुलिस ने शव परिवार को सौंपने की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर क्षेत्र के अरशद और उसकी प्रेमिका ने चंडीगढ़ के होटल में जहरीला पदार्थ निगलने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। लिखा गया कि उनकी मौत में किसी की खता नहीं है। वह साथ नहीं जी सकते। लोग रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। शादी भी नहीं हो सकेगी, इसलिए उन्होंने जान देने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि चंडीगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी युगल दो दिन ठहरा। पहले कोर्ट मैरिज का प्रयास किया, लेकिन प्रेमिका की उम्र कम होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दोनों अपने कमरे में बंद हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

प्रेमिका की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया कि समाज में हमें स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे परिवार का दोष नहीं है। पांच साल से अरशद से प्यार करती हूं। घरवाले पहले भी खुश नहीं थे और ना ही कभी होंगे। घर से भागकर आए हैं, इसमें घरवालों की गलती नहीं है । अब सबको शांति मिल जाएगी। मरने के बाद घरवालों को हमारे शव दे दिए जाएं।
 

होटलकर्मियों ने कराया अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़ में दोनों काफी देर तक कमरे में बाहर नहीं निकलने और रूम सर्विस की कॉल रिसीव नहीं होने पर होटलकर्मियों को शक हुआ। इसके बाद कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो युगल बेसुध पड़े हुए थे। स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अलग-अलग समुदाय का मामला, पुलिस तैनात
प्रेमी युगल के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण बेगराजपुर में पुलिस तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को शव गांव में लाए जाएंगे। दोनों के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें