फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में फिर दरोगा से भिड़े भाजपा नेता, चालान काटने पर बखेड़ा, वीडियो वायरल

Mon, 12 Nov 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा बाईपास पर दरोगा एवं भाजपा पार्षद के बीच मारपीट प्रकरण अभी शांत नहीं हुआ कि रविवार को एक और बखेड़ा हो गया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नेता संजय त्यागी की ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी से चालान काटने को लेकर हुई कहासुनी का वीडियो वायरल हो गया। इसमें भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ सरधना चौराहा पुलिस चौकी पहुंचे और एचसीपी पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सत्ता की हनक दिखाई।

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे कंकरखेड़ा बाईपास स्थित सरधना पुलिस चौकी पर जाम लगा था। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी गोपाल ने जावेद निवासी बागपत का चालान काट दिया। आरोप है कि उनके पास हेलमेट नहीं था।

जावेद ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी से फोन पर एचसीपी की शिकायत कर दी। इस पर वह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चौकी पहुंचे और एचसीपी पर भड़क गए। भाजपा नेता वीडियो में चेकिंग के नाम पर पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, एचसीपी भाजपा नेता पर दबाव में लेने का आरोप लगा रहे हैं।   

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच के बाद कहेंगे : वाजपेयी
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर ही चालान किया गया था। अवैध वसूली का आरोप गलत है। वीडियो में चालान बुक और समन शुल्क वसूलने की रसीद भी आ रही है। बॉडी वार्न कैमरा भी ऑन था। मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। 

चेकिंग के नाम पर वसूली
संजय त्यागी का कहना है कि पिछले कई माह से देखा जा रहा है कि सरधना पुलिस चौकी पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर वसूली करते हैं। रविवार को कुछ भाजपा कार्यकर्ता उनके निवास पर मिलने आए थे। वह बागपत लौट रहे थे कि पुलिस ने उन्हें बेवजह रोक लिया और वसूली करने लगे। उन्हाेंने रुपये नहीं दिए तो चालान काट दिया। शिकायत पाकर वह चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को समझाया कि ऐसा न करें, इससे शासन की बदनामी हो रही है।  

पहले भी हुआ था टकराव
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद संजय त्यागी का परतापुर के तत्कालीन इंस्पेक्टर सुशील कुमार दूबे से भी विवाद हुआ था। भाजपा नेता के बेटे का चालान काटने पर बखेड़ा हुआ तो शासन तक मामले की गूंज हुई थी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें