फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दिवाली पर बच्ची के मुंह में बम फोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 12 Nov 2018 01:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मासूम बच्ची के मुंह में बुलेट बम फोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इंकार करते हुए कहा कि उसने मासूम बच्ची के मुंह में पटाखा नहीं फोड़ा।

विज्ञापन


मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव मिलक में छोटी दिवाली के दिन एक युवक ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची के मुंह में बुलेट बम रखकर फोड़ दिया था। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके मुंह पर कई टांके लगे थे। 

घटना के बाद बच्ची आयुषी के पिता शशिपाल ने इस मामले में गांव के ही हरपाल (40) पुत्र कमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हो गया था। परिजनों ने बच्ची को नगर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉ. सुनील त्यागी ने बच्ची के मुंह का ऑपरेशन कर दर्जनभर से अधिक टांके लगाए। पुलिस ने शनिवार को आरोपी हरपाल को धर दबोचा और उससे मामले की पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे, एक बच्चे ने उससे एक पटाखे में माचिस की तिल्ली जलाने को कहा और वह माचिस की तिल्ली लगाकर वहां से चला गया। उस समय पटाखा नहीं फटा, हो सकता है कि वह पटाखा बच्ची ने उठा लिया और वह उस समय फट गया हो। उसने मासूम बच्ची के मुंह में कोई पटाखा नहीं छोड़ा। 

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें