वहीं अरुण गोविल ने इस ट्वीट के जरिए क्या इशारा किया है, और बिना नाम लिए वह किस पर तंज कस रहे हैं, इस मामले में भाजपा नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि विपक्ष ने इसको लेकर निशाना साधा है। विपक्ष के नेता भी पूछने लगे कि आखिर किस नेता का दोहरा चरित्र सामने आया है।
मेरठ में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। भाजपा नेता इस पोस्ट को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। हालांकि रविवार दोपहर को ही अरुण गोविल ने दूसरी पोस्ट अपलोड करके सभी मतदाताओं का आभार जताया।
उन्होंने लिखा कि मेरठ में एक महीने मुझे सभी का बहुत सहयोग और स्नेह मिला। पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिए दूसरे क्षेत्रों में भेजने का कार्यक्रम बना रही है, इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच पहुंच जाऊंगा।