फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डिवाइडर बना मौत का कारण, ईद की खुशियां मातम में बदलीं, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 29 May 2026 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में ईद का सामान लेने जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण एजेंसी की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब गंगोह में सामान लेने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज बारिश और अंधेरे के बीच बाइक सवार युवक की बाइक हाईवे पर रखे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


बारिश और अंधेरे में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गांव सांगाठेडा निवासी असलम उर्फ धोला बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे बाइक से गंगोह सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव मुबारिकपुर के पास शामली-अंबाला हाईवे पर उनकी बाइक सड़क पर रखे डिवाइडर से टकरा गई। उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और मौसम खराब होने के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। हादसे में असलम गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: स्मृति: मेरठ में उस्ताद शायरों के बीच आशिक-ए-गज़ल ने चुनी थी अलग राह, गज़लों को दिया नया रंग और लहजा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें
राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल असलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। असलम पेशे से जेसीबी चालक थे और अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा सात वर्षीय बेटा अरमान और पांच वर्षीय बेटी इनाया हैं।

ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
शुक्रवार सुबह गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में असलम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मृतक के चचेरे भाई नदीम ने आरोप लगाया कि हाईवे पर रखे गए डिवाइडरों पर न तो रेडियम पट्टी लगाई गई थी और न ही कोई चेतावनी संकेत मौजूद थे। उनका कहना है कि बारिश और अंधेरे के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं दिए, जिससे यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर लगाए जाने वाले सभी डिवाइडरों पर अनिवार्य रूप से चेतावनी संकेत और चमकदार पट्टियां लगाई जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें