फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा के आईटी प्रमुख का बड़ा बयान, कांग्रेस, नेहरू और इंदिरा गांधी के बारे में जानें क्या कहा?

Thu, 24 Apr 2025 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा स्थित रिसोर्ट में डॉ. आंबेडकर सम्मान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को सदा अपमानित किया है।
विज्ञापन
अमित मालवीय, नेता बीजेपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा स्थित रिसोर्ट में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जो सम्मान बाबा साहब को मिलना चाहिए था, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कदम उठाए हैं। कांग्रेस ने आंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है।
विज्ञापन

 

अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस का बाबा साहब को अपमानित करने का सिलसिला 1930 से शुरू हुआ। 1936 में कांग्रेस पार्टी ने प्रेजीडेंसी चुनाव में हारने के लिए उनके सामने अपना प्रतिद्वंद्वी खड़ा किया। आजादी के बाद जब संविधान सभा का गठन हुआ, तो बाबा साहब को इसमें नहीं लिया गया। कांग्रेस और नेहरू उस वक्त भी बाबा साहब को असेंबली से बाहर करना चाहते थे। 1952 में हुए चुनाव में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेताओं ने बाबा साहब के सामने चुनाव लड़ा और जब वे उन्हें हरा नहीं पाए, तो 75 हजार वोट को अवैध साबित करके धांधली कर उन्हें हरा दिया गया।
 

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के जीवन, उनके विचारों और समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करना है। पूर्व महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब से जुड़े सभी स्थलों को भव्य स्मारक बनाकर पंचतीर्थ का नाम दिया है। यह बाबा साहब के अनुयायियों का बहुत बड़ा सम्मान है। बाबा साहब किसी जाति, वर्ग के नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की धरोहर हैं।
 

दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने नेहरू से कहा था कि हिंदू कोड बिल लागू करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात नहीं सुनी। उस बिल में महिलाओं के लिए समान अधिकार थे, सबके लिए समान अधिकार थे। इंदिरा गांधी ने संविधान में अनेक संशोधन करके बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया। 
 
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, मनोज पोसवाल, गजेंद्र शर्मा, सुरेश जैन ऋतुराज, विनीत अग्रवाल शारदा, कमल दत्त शर्मा ने भी विचार रखे। 
डॉ. रवि प्रकाश, विनय विरलिया, डॉ. अजय दीवान, पीयूष शास्त्री, महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, रवीश अग्रवाल, आलोक रस्तोगी, विशाल कन्नौजिया, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें