कंकरखेड़ा में कैंटीन संचालक कमल किशोर 52 की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रमन सोलंकी और कल्लू को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में सामने आया है कि रमन अक्सर कैंटीन पर आता था, जो कभी-कभी खाने के रुपये नहीं देता था, जिसे लेकर रमन और कैंटीन संचालक कमल किशोर के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
15 दिन पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। कमल किशोर ने उसे पीट दिया था। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन रमन ने उस दिन भी धमकी दी थी कि जल्दी ही मौत के घाट उतार दूंगा।
फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची मौके पर
कैंटीन संचालक की हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंदी। दोनों टीमों ने हर बिंदू पर गहनता से जांच की।
जांच के दौरान डॉग कैंटीन से करीब 100 मीटर दूर सरधना फ्लाईओवर के नीचे जाकर रूक गया। जिसके आधार पर पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में कैंटीन के पास पांच युवक दिखाए दे रहे हैं।