फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: योगिनी राज नंदेश्वरी की मौत के मामले में कोर्ट ने दिए मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम शुक्रताल की योगिनी राज नंदेश्वरी की मौत के मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम शुक्रताल की योगिनी राज नंदेश्वरी की मौत हो गई थी। उनके अनुयायी पूर्व निरीक्षक अरुण त्यागी आदि ने उनकी हत्या का आरोप लगाया था। त्यागी समाज के लोगों में इस मामले में रोष व्याप्त था। कई बार हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की गई थी। आरोप था कि हत्या करने के साथ ही आश्रम के खाते से करीब 23 लाख रुपए निकाल लिए गए थे। अरुण त्यागी ने भोपा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी, डीजीपी, मुख्यमंत्री को भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। कोई कार्रवाई नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने 156( 3) सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन










कोर्ट रोड पर मारपीट, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर।कोर्ट रोड पर बुधवार की रात शराब के ठेके के सामने खड़े युवकों में विवाद हो गया। बेल्टों से एक दूसरे पर प्रहार करने शुरू कर दिए। प्रकाश चौक पर तैनात पुलिसकर्मी युवकों को पकड़ने के लिए दौडे तो सभी युवक फरार हो गए। किसी ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।


बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा

मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार की रात उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला संभाला। सरकुलर रोड पर एक अस्पताल में चरथावल निवासी एक परिवार ने अपने ढाई वर्ष के बच्चे को उपचार के लिए भर्ती कराया था। उसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। इस पर गुस्साएं परिजनों ने हंगामा कर दिया। यह जानकारी पाकर सिविल लाइन पुलिस पहुंची। पुलिस ने डाक्टरों और परिजनों से बातचीत की। परिजनों का आरोप था कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत हुई । बाद में पुलिस ने समझाया तो परिजन बिना कोई कार्रवाई कराए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें