फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में नामी सराफ का 244 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार, जेवर बनाने के लिए दिया था; तलाश शुरू

Sun, 01 Mar 2026 12:19 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शहर सराफा के न्यायदर मल सुरेश चंद ज्वैलर्स के मालिक सौरभ रस्तोगी ने 244 ग्राम सोना बंगाली कारीगर सुभाष पाल को दिया था। लेकिन वह परिवार समेत फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सराफा बाजार में एक बड़े सराफ का 244 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार हो गया। पहले भी बाजार में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें बंगाली कारीगर जेवर बनाने के बहाने सोना लेकर भाग गए थे। इस बार सराफ ने घर और दुकान जाकर देखा तो ताले लगे हुए थे और कारीगर व उसके साथी फरार थे।
विज्ञापन

 

सराफा बाजार के न्यायदर मल सुरेश चंद ज्वैलर्स के मालिक सौरभ रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने तीन फरवरी को 244 ग्राम पक्का सोना बंगाली कारीगर सुभाष पाल, निवासी ग्राम घटाल, मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल को जेवर बनाने के लिए सौंपा था। इस सोने की कीमत करीब 39 लाख रुपये है। सुभाष ने 14 फरवरी को जेवर तैयार करके लौटाने का वादा किया था लेकिन जब उनके पास कर्मचारी भेजा गया तो सुभाष की दुकान और घर पर ताला लगा था। उसके कारीगर भी गायब थे और मोबाइल बंद था। 
 
विज्ञापन

सौरभ ने देहली गेट थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और अन्य उपायों में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यह मामला स्थानीय सराफा बाजार के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि पहले भी ऐसे घटनाओं में जेवर और सोने का नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस ने सभी कड़ी निगरानी और जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी देखें...
Meerut: IIMT कॉलेज में होली खेल रहे छात्रों ने मुस्लिम सहपाठी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल; जांच होगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें