मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पंजाब के जालंधर से आई पुलिस ने एक तांत्रिक ताहिर के मकान पर गिरफ्तारी के लिए छापा मारा, लेकिन आरोपी ताहिर घर पर नहीं मिला। पुलिस ताहिर के पिता को लेकर जालंधर चली गई। ताहिर पर जालंधर की महिला से तंत्र क्रिया के नाम पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पंजाब पुलिस ताहिर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
जालंधर पुलिस के एएसआई अमनदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने ताहिर के मकान पर छापा मारा। अमनदीप ने बताया कि आरोपी ताहिर पर जलांधर की एक महिला से तांत्रिक क्रिया के नाम पर तीन करोड़ हड़पने का आरोप है। महिला ने जालंधर में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पंजाब पुलिस आरोपी ताहिर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पंजाब पुलिस ने ताहिर के मकान पर छापा मारा। लेकिन ताहिर के घर पर नहीं मिलने पर उसके पिता को साथ लेेकर चली गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले को लेकर पंजाब पुलिस की हरसंभव मदद की जाएगी।