मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के 21 पदों पर चुनाव को लेकर बुधवार को 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें से दो प्रत्याशी के नामांकन पत्र जांच के दौरान गलत पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी जगदीश गिरी ने बताया कि नामांकन पत्र बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4 बजे तक पंडित नानक चंद सभागार में दाखिल किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए महावीर सिंह त्यागी, रमेश चंद गुप्ता व रविकांत भारद्वाज मैदान में हैं। वहीं महामंत्री के पद के लिए आदेश शर्मा, सचिन चौधरी, तरुण कुमार, विनोद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप सिंह, संजय कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अजय गर्ग, आशीष चौरसिया, लिली यादव, श्यामसुंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज सोम व विनोद कुमार (गौतम), संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर मो. इरशाद, रजत वशिष्ठ, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर शिवम गुप्ता, विपिन कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर ओज मोहम्मद, जैदी, रविंद्र वर्मा मैदान में हैं।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर अरुण कुमार, धर्मवीर चंदेल, मो. फारुक, ओमपाल सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, प्रवीण कुमार, साजिद अंसारी, योगेंद्र दोहरे, यशवंत चौहान एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए अक्षय पटेल, अमित कुमार, अमित शर्मा, अवधेश बिहारी सक्सेना, ध्रुव झा, हरेंद्र सिंह, सचिन भारद्वाज, विनीत जैन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र में गलती के कारण वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर पंकज गुप्ता व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर लखन शर्मा का नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
नहीं किया न्यायिक कार्य
प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के चलते बुधवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन चौ. ब्रह्मपाल सिंह, जगत सिंह चिकारा, अयाज अहमद, सुबोध सोम मौजूद रहे।
आज तीन बजे तक नामांकन वापसी
चुनाव अधिकारी जगत सिंह चिकारा ने बताया कि आज बृहस्पतिवार शाम 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। उसके पश्चात 3:30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 26 नवंबर को सुबह 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक होगा। मतगणना 27 नवंबर की सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर पूरी होने तक जारी रहेगी।
---
विदाई समारोह आयोजित हुआ
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा जिला जज मेरठ नलिन कुमार श्रीवास्तव का मेरठ से स्थानांतरण होने पर बुधवार को बार एसोसिएशन सभागार में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष मांगेराम एवं संचालन महामंत्री नरेश दत्त शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समारोह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह व नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीके शर्मा व महामंत्री मुकेश त्यागी पूर्व अध्यक्ष चौ. नरेंद्रपाल सिंह, महेंद्रपाल शर्मा, जीएस धामा, सतीश चंद गुप्ता, राजेंद्र जानी, पूर्व महामंत्री सुधीर पंवार, संजय शर्मा, मुकेश मित्तल, देवकी नंदन, अब्दुल जब्बार खान, नेपाल सिंह सोम, सर्वेश शर्मा ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री ने जिला जज नलिन श्रीवास्तव व उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित मेरठ के अधिवक्ता पवन शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह में ठाकुर नरेंद्र सिंह, ब्रजभूषण गर्ग, चौधरी प्रेरणा वर्मा, रेखा त्यागी, अंकुर शर्मा, मयंक गुप्ता, तुषार गुप्ता, जर्रार अहमद आदि मौजूद रहे।
वहीं, शासकीय अधिवक्ताओं ने भी लाल बहादुर सभागार में निवर्तमान जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव का विदाई समारोह आयोजित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी राजस्व भावना भदौरिया व नरेश कुमार त्यागी ने की। जिला शासकीय अधिवक्ता मुकेश मित्तल, अतुल जैन, सतीश कुमार, फरजाना महमूद, प्रेरणा वर्मा, अमित धामा, मनवीर सिंह, निशांत कुमार गर्ग, केके चौबे, सतीश बालियान, सचिन मोहन मोहित गुप्ता मौजूद रहे।