फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव : शेष पदों के लिए मतगणना शुरू, आज भी होगी

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नानकचंद सभागार में मेरठ बार एसोसिएशन कार्यकारणी के चुनाव की होती गिनती.......संव
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के शेष पदों के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई। यह मतगणना चुनाव अधिकारी रउफ उल हसन अंसारी, जगदीश गिरि, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, विरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सतेंद्र सिंह, मनुज बुटार व सहदेव सिंह सोम की देखरेख में हुई। शाम छह बजे तक मतगणना चली। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने मतगणना का बाकी काम शुक्रवार सुबह दस बजे तक करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए 35 राउंड और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए 30 राउंड की मतगणना पूर्ण की जा चुकी थी। आगे की मतगणना शुक्रवार सुबह होगी। इसके बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारियों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें