फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट: 2 सितंबर के मेरठ बंद को सफल बनाने में जुटे व्यापारी, ट्रांसपोर्ट नगर से नवीन मंडी तक जनसंपर्क

Tue, 25 Aug 2026 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर 2 सितंबर के मेरठ बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर, नवीन मंडी और परतापुर समेत कई बाजारों से समर्थन मिला, स्कूल भी बंद रखने का ऐलान है।
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर दो सितंबर को मेरठ बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए शहर एकजुट होने लगा है। मेरठ बचाओ संयुक्त आंदोलन समिति के पदाधिकारियों और व्यापारी संगठनों ने इसके लिए ताकत झोंक दी है। सोमवार को नर्सिंग होम व स्कूल संचालकों के साथ ही व्यापारियों ने भी जनसंपर्क किया। 

विज्ञापन

 

ट्रांसपोर्ट नगर, नवीन मंडी, परतापुर बाजार, बागपत व्यापार संघ, रेत मंडी आदि में पहुंची टीम को क्षेत्रीय व्यापारियों ने खुला समर्थन दिया। स्कूल एसोसिएशन की ओर से भी दो सितंबर को स्कूल बंद रखने का एलान किया।

मेरठ बचाओ संयुक्त आंदोलन समिति के अध्यक्ष व जगदंबा अस्पताल के मालिक रविंद्र गुर्जर की अगुवाई में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता से भी व्यापारी मिले। सोमवार को बाजार में परिषद की टीम के आने और 44 संपत्तियों पर कार्रवाई की आशंका थी। इसे लेकर व्यापारियों ने विरोध के लिए टीमें भी बनाई थीं, लेकिन परिषद की ओर से कोई पहल नहीं की गई। 

बाजार में धरना दे रही महिलाओं ने भी एलान किया कि अगर इससे पहले किसी भी दुकान या मकान को तोड़ने के लिए आवास एवं विकास परिषद की टीम आती है तो उसका पुरजोर विरोध होगा।  मकान और दुकान को तोड़ने नहीं देंगे। शीतल पुजानी, रजनी, राधा गुप्ता, जगरोशनी आदि मौजूद रहीं।

 व्यापारियों की टीम ट्रांसपोर्ट नगर, नवीन मंडी, परतापुर मार्केट, बागपत व्यापार संघ, रेत मंडी में पहुंची। जगह-जगह टीम को व्यापारियों ने सहयोग का भरोसा दिलाया। भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार, आशु खरबंदा, विपिन भड़ाना, तरुण गोयल, सुदीप जैन, राहुल मलिक, नीरज गुर्जर, अभिषेक कुमार, अंकुश डागर आदि की टीम ने बाजारों में जनसंपर्क किया। संयुक्त पंजाबी संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह आहूजा ने समर्थन दिया। 

ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कवलजीत सिंह ने बताया कि सिख समाज संग बैठक की गई, जिसमें सहयोग का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने व्यापारियों से की वार्ता
व्यापारियों के बंद के आह्वान को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने व्यापारियों के साथ आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में बैठक की। रविंद्र गुर्जर ने बताया कि एडीएम सिटी की ओर से बंद का आह्वान रद्द करने का आह्वान किया गया, जिसे व्यापारियों ने मानने से इन्कार कर दिया।

व्यापारियों ने बताया कि एडीएम सिटी ने 44 सील संपत्तियों के संदर्भ में कंपलाइंस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को सुनवाई होनी है, इससे पहले रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। रविंद्र गुर्जर ने कहा कि अधिकारियों से स्पष्ट कहा गया यह लड़ाई सरकार, मंत्री, विधायक के खिलाफ नहीं बल्कि रोजी-रोटी के लिए है। अब कोई मकान, दुकान नहीं टूटने देंगे।

आज यहां चलेगा जनसंपर्क
 हापुड़ रोड आरटीओ रोड पर आज सुबह 11 बजे जनसंपर्क शुरू होगा। गढ़ रोड राजा रानी मंडप में मंडप एसोसिएशन कैटर्स एसोसिएशन के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें