थाने में हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के दौराला में खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी तीन भाइयों की गाड़ी को सिवाया टोल से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में गोमांस होने का आरोप लगाया और तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो भाई घायल हो गए। पीड़ित ने इस मामले में बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी वसीम पुत्र रहीसुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपने भाई तहसीन और सुहैल के साथ कुर्बानी किए गए पशुओं की खाल महिंद्रा पिकअप गाड़ी में भरकर हापुड़ जा रहे थे। हाईवे पर दौराला थाने से पहले उनकी गाड़ी में पंचर हो गया। इसी दौरान मटौर गांव निवासी बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष जय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे। टायर बदलने के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि गाड़ी में खाल है। लेकिन, गोमांस की बात कहकर वह नोकझोंक करने लगे। पुलिस की गाड़ी आने पर वह चले गए।