बेगमाबाद गांव निवासी शेखर से हुआ विवाद घटना की वजह बताई जा रही है। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक चौकी पर हंगामा जारी था।
बॉबी की हत्या के विरोध में जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सरधना कस्बे में अनंत चर्तुदशी पर श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा रामलीला मैदान से दौराला रोड स्थित गंगनहर पुल तक निकाली जा रही थी। मोहल्ला मंडी चमारान निवासी बॉबी भी शोभायात्रा में शामिल था। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास बाइक सवार युवकों ने बॉबी पर धारदार हथियारों से कई वार किए और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए। कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि बेगमाबाद गांव निवासी शेखर ने साथियों के साथ मिलकर बॉबी की हत्या की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शोभायात्रा संपन्न हो गई थी। घर लौटते समय बॉबी पर हमला किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।