अनुभव चौधरी ने 100 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
मेरठ के छुर गांव निवासी अनुभव चौधरी ने भी पैरा एशियन गेम्स में पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। अनुभव ने टी-35 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। उन्होंने निर्धारित दूरी 12.72 सेकंड में पूरी की और कांस्य पदक अपने नाम किया।
अनुभव की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद उनके गांव और मेरठ में खुशी का माहौल रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके खेल प्रदर्शन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अनुभव ने 100 मीटर दौड़ में अपनी स्पर्धा पूरी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
पैरा एशियन गेम्स में आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी की पदक जीतने की उपलब्धियों से मेरठ के खिलाड़ियों की चर्चा रही। एक ही दिन में जिले के दो पैरा एथलीटों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी सफलता दर्ज कराई।
अनुभव की उपलब्धि पर गांव में खुशी, परिजनों को दी बधाई
अनुभव चौधरी के कांस्य पदक जीतने पर उनके परिजनों और गांव के लोगों ने खुशी जताई। उनकी उपलब्धि से छुर गांव में उत्साह का माहौल रहा। अनुभव के मामा और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सुनील रोहटा सुबह ही गांव पहुंचे और अनुभव के परिजनों को बधाई दी। उन्होंने मेरठ के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार खेलों में आगे बढ़ रहे हैं और सरकार भी उनका साथ दे रही है।